शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गुरुवार को सुस्त शुरुआत

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को आयी कमजोरी के बाद आज सुबह ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में भी लाल निशान नजर आ रहे हैं। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) सुबह करीब 8.40 बजे 0.4% की गिरावट पर चल रहा है। सुबह बाजार खुलते ही यह नीचे 16,375 तक फिसल गया था, मगर इस समय यह थोड़ा सँभल कर 16,500 के आसपास है। बीते चार दिनों में पहली बार निक्केई फिसलता हुआ दिखा है। जापानी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में नरमी आयी है।
चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी इस समय लगभग 0.6% की गिरावट पर चल रहा है। शंघाई कंपोजिट भी आज सुबह बाजार खुलते ही 2781 तक फिसला, मगर इस समय 2820 के पास चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) भी लगभग 0.6% की ही कमजोरी दिखा रहा है। हालाँकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) हल्की लाली के साथ सपाट है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) बेहद मामूली बढ़त के साथ चल रहा है।
भारतीय बाजार की शुरुआती चाल का संकेत देने वाला सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) इस समय करीब 10 अंक की हल्की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"