शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, निक्केई (Nikkei) में 1.03% की गिरावट

बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

जापान,हांग कांग और ताईवान के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 1.03% की गिरावट दिखा रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.19% की कमजोरी है। दूसरी ओर चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.04% की मामूली बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) इस समय में 0.52% की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की मजबूती है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.35% की गिरावट है। तेल के भाव में गिरावट आने के कारण कल अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख