अमेरिकी शेयर बाजार से मिले अच्छे संकेतों का असर बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में देखने को मिल रहा है।
ताइवान के अलावा बकी सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.40 बजे लगातार तीसरे कारोबार सत्र में जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 1.00% की तेजी के साथ 16,256.81 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.37% की मजबूती है और यह 21,302.96 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.18% की बढ़त के साथ 3,054.77 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.09% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.32% ऊपर चल रहा है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.31% की गिरावट के साथ 8,814.32 पर है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)
Add comment