शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.64% नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकतों के कारण गुरुवार को एशियाई बाजार में मिला- जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान के बजारों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.21% की बढ़त के साथ 23,024.28 पर है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 21.12 अंक यानि 0.13% की हल्की तेजी के साथ 16,908.52 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.17% की कमजोरी के साथ 3080.22 पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) भी 0.35% गिर कर 2,027.55 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.26% तेजी के साथ 2,827.90 पर चल रहा है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.64% नीचे चल रहा है। कच्चे तेल के भाव में आयी कमजोरी के कारण अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख