कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजार में तेजी है।
सभी सूचाकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) दो दिन से जारी गिरावट को खत्म करते हुए 114.28 अंक यानि 0.70% चढ़ कर 16,519.29 के स्तर पर है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 17.09 अंक या 0.57% ऊपर 3,019.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।वहीं हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 125.77 अंक या 0.54% की बढ़त के साथ 23,461.36 पर है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.42% ऊछल कर 2,840.17 पर आ गया है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 11.29 अंक या 0.56% और ताइवान का ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 2.20% की बढ़त दिखा रहा है। कच्चे तेल के भाव में आयी तेजी के कारण बाजार पर मजबूती देखने को मिल रही है। इस सप्ताह सबकी नज़र अमेरिकी और जापान के सेंट्रेल बैंक की बैठक पर रहेगी। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)
Add comment