शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई 140 अंक उछला

शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

आज चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.27 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 140.53 अंक या 0.77% की मजबूती के साथ 18,473.94 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 67.45 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ 22,675.94 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.44% की कमजोरी के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.77% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.26 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त के सपाट कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.16% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"