शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई 223 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

हांग-कांग के हैंग-सैंग को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.20 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 223.35 अंक या 1.16% की गिरावट के साथ 19,060.19 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 70.49 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 24,036.19 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.25% की कमजोरी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.27% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.14% की गिरावट है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.19% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख