शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी कमजोरी, निफ्टी 10,000 के नीचे फिसला

मंगलवार को वित्तीय और रियल्टी शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

आज बाजार का रुख हरे निशान में खुलने के बाद नीचे की ओर ही रहा, जिससे निफ्टी 9 सत्रों के बाद पहली बार 10,000 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स ने सोमवार के 32,273.67 के बंद स्तर की तुलना में 32,341.05 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 259.48 अंक या 0.80% की गिरावट के साथ 32,014.19 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,354.77 और निचला स्तर 31,915.20 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 78.85 अंक या 0.78% की गिरावट के साथ 9,978.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 10,083.80 रहा, जबकि यह नीचे की ओर 9,947.00 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 7.35% की मजबूती के साथ 12.7700 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 600 शेयर मजबूती और 1,984 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 123 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 359 शेयर हरे और 1,308 शेयर लाल निशान में रहे तथा 275 शेयर सपाट बंद हुए। साथ ही बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 1.20% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.30% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 1.21% और निफ्टी स्मॉल 100 1.71% कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 2.63%, सिप्ला में 2.32%, बजाज ऑटो में 0.82%, भारती एयरटेल में 0.31%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.17% और अदाणी पोर्ट्स में 0.16% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 4.91%, कोल इंडिया में 2.67%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.33%, आईटीसी में 2.07% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.70% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 14 शेयर तेजी और 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 06 शेयर हरे और 25 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"