शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में नरमी के आसार, सिंगापुर निफ्टी लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (02 जनवरी) को साल के पहले कारोबारी दिन पर नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 54 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.30% की नरमी के साथ 18,169 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (30 दिसंबर, 2022) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। बाजार दिनभर तेजी और नरमी के बीच कारोबार करते रहे और शाम तक गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 85.70 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.47% सिमट कर 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 293.14 अंकों की नरमी देखी गयी और यह 0.48% की गिरावट के साथ 60,840.74 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 0.83 अंक की बढ़त है और यह तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 40.27 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह भी 0.20% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.51% की बढ़त नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.27% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (30 दिसंबर, 2022) को प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 60.98 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.81% की गिरावट के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.52% की सुस्ती के साथ 6,473.76 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.05% की नरमी आयी और यह 148.13 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (30 दिसंबर, 2022) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 73.55 अंक की नरमी रही और यह 33,147.25 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 11.60 अंक या 0.11% की नरमी के साथ 10,466.48 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 09.78 अंक या 0.25% की सुस्ती रही और यह 3,839.50 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"