शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी हरे निशान में

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (09 फरवरी) को तेजी के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 10 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.06% की तेजी के साथ 17,900 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (08 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे और दिन भर तेजी में कारोबार करते नजर आये। हालाँकि अपने सर्वोच्च स्तर पर टिके नहीं रह सके और शाम तक एक फीसदी के कुछ नीचे हरे निशान में बंद हुए। कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई के निफ्टी में 150.20 अंक की तेजी आयी और यह 0.85% की बढ़त के साथ 17,871.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 377.75 अंकों की उछाल आयी और यह 0.63% की तेजी के साथ 60,663.79 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में आज भी मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 126.60 अंकों की गिरावट है और यह 0.46% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 72.81 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.34% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 0.25 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.01% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 22.71 अंकों बढ़त है और यह 0.69% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ भी बुधवार (08 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 20.46 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.26% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.18% की गिरावट के साथ 7,119.83 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.59% की तेजी आयी और यह 91.17 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (08 फरवरी) को गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस में जहाँ 207.68 अंक की गिरावट आयी और यह 0.61% की नरमी के साथ 33,949.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 203.27 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ 11,910.52 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 46.14 अंक या 1.11% की सुस्ती आयी और यह 4,117.86 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"