शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी तेजी में खुल सकते हैं Sensex-Nifty, हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (24 अगस्त) को भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 13 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.07% की बढ़त के साथ 19,517.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (23 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत हुई थी। मगर बाजार जल्द ही बिकवाली के दबाव में फिसल कर लाल निशान में आ गये। बाजार में शुरुआती दौर में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। हालाँकि इसके बाद आई खरीदारी से बाजार संभले और दो बजे के आसपास दिन के उच्च स्तर पर पहुँच गये। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 47.55 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.25% की बढ़त के साथ 19,444.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 213.27 अंक जोड़ कर 65,433.30 के स्तर पर पहुँच गया और 0.33% के बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 136.07 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 176.41 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.98% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 24.86 अंकों की उछाल है और यह 0.99% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 4.55 अंकों की तेजी है और यह 0.15% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार भी बुधवार (23 अगस्त) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 49.77 अंकों की उछाल दर्ज की गयी थी और यह 0.68% की तेजी के साथ बंद हुआ था। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.08% की बढ़त देखी गयी और यह 7,246.62 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.14% की उछाल के साथ 15728.41 के स्तर पर आ गया और 22.79 अंक की जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (23 अगस्त) को कारोबार में बढ़त देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 184.15 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.54% जोड़ कर 34,472.98 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.59% या 215.16 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 13,721.03 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 48.46 अंक या 1.10% की उछाल के साथ 4,436.01 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"