शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी हरे निशान में Gift Nifty, तेजी में खुल सकते भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (15 सितंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 18.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.09% के अंतर के साथ 20,236 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (14 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार अच्छी के साथ खुले थे और तकरीबन 10 बजे के आसपास दिन के उच्च स्तर पर भी पहुँच गये। हालाँकि बाजार इस स्तर पर बने रहने में असफल रहे और फिसल कर नीचे आ गये। बिकवाली का दबाव बढ़ने से बाजार लाल निशान में पहुँच गये। इसके बाद पूरे सत्र में बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 33.10 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.16% के अंतर के साथ 20,103.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 52.01 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 67,519.00 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.08% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 445.42 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 276.80 अंक की बढ़त है और यह 1.53% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 30.66 अंक जोड़कर 1.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 10.95 अंकों की बढ़त है और यह 0.35% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (14 सितंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 147.09 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 1.92% के अंतर के साथ बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.18% जोड़कर 7,308.67 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.96% की उछाल के साथ 15,805.29 के स्तर पर आ गया और 151.26 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (14 सितंबर) को धमाकेदार तेजी देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 331.58 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 0.96% की बढ़त के साथ 34,907.11 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.81% या 112.47 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 13,926.05 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 37.66 अंक या 0.84% की बढ़त के साथ 4,505.10 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"