शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty से मिल रहे नरमी के संकेत, सुस्ती में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

लंबे सप्ताहांत के बाद मंगलवार (03 अक्तूबर) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत नरमी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 45.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 19,568 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और पूरा दिन हरे निशान में ही बने रहे। सुबह के शुरुआती कारोबार में बाजार कुछ धीमी गति से चले मगर आधे दिन के सत्र से पहले ही अच्छी खरीदारी ने दोनों सूचकांक की रफ्तार तेज कर दी। सत्र समाप्ति से पहले तकरीबन ढाई बजे के आसपास बाजार दिन के उच्च स्तर पर पहुँचे मगर ज्यादा देर टिक नहीं पाये और हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 114.75 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.59% की तेजी के साथ 19,638.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 320.09 अंक जोड़ कर 65,828.41 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.49% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 393.96 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 1.26% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 563.25 अंकों की भारी गिरावट दिखाई दे रही है और यह 3.16% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और शंघाई कंपोजिट में अवकाश के चलते आज कारोबार नहीं हुआ।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (02 अक्तूबर) को गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 97.36 अंकों की गिरावट के साथ 1.30% टूट कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.95% की नरमी के साथ 7,068.16 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.91% के नुकसान के साथ 15,247.21 के स्तर पर आ गया और 139.37 अंक टूटकर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार सोमवार (02 अक्तूबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में जहाँ 74.15 अंकों की नरमी आयी और यह 0.22% की सुस्ती के साथ 33,433.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.67% या 88.45 अंक की बढ़त के साथ 13,307.77 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.34 अंक या 0.01% की तेजी के साथ 4,288.39 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"