शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में गिरावट, भारतीय बाजार के रुख में नरमी का संकेत

भारतीय शेयर सोमवार (09 अक्तूबर) को नरमी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 133.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.68% टूट कर 19,636.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (06 अक्तूबर) को दोनों सूचकांक सुबह से ही बढ़त के साथ खुले थे। सुबह की शुरुआत थोड़ी ठंडी थी, लेकिन दोपहर तक बाजार ने रफ्तार ने रफ्तार पकड़ ली थी। हालाँकि शुरुआती घंटे के कारोबार में ही सूचकांक दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। मगर जल्द ही खरीदारी के जोर से बाजार उबरने में कामयाब रहे। कारोबार सत्र खत्म होने से कुछ समय पहले दोनों सूचकांक दिन के उच्च स्तर तक जाने में सफल रहे मगर वहाँ टिके नहीं रह सके और ऊँचाई से थोड़ नीचे आ कर तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 107.75 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.55% की तेजी के साथ 19,653.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 364.06 अंक जोड़ कर 65,995.63 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.55% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान के निक्केई और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में तूफान की चेतावनी की वजह से सुबह का कारोबार स्थगित कर दिया गया है। छुट्टियों के बाद खुले शंघाई कंपोजिट में गिरावट नजर आ रही है और ये 14.77 अंक या 0.47% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (06 अक्तूबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 43.04 अंकों की तेजी के साथ 0.57% बढ़त दर्ज कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.88% की तेजी के साथ 7,060.15 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 1.05% जोड़ कर 15,229.77 के स्तर पर आ गया और 159.55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (06 अक्तूबर) को डेढ़ फीसदी तक की तेजी देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 288.01 अंकों की उछाल आयी और यह 0.87% की बढ़त के साथ 33,407.58 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.60% या 211.51 अंक की तेजी आयी और यह 13,431.34 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 50.31 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 4,308.50 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"