शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty समेत वैश्विक बाजारों में हरियाली, भारतीय बाजार में भी थम सकती है सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (02 नवंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 25 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.13% की उछाल के साथ 19,210 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (01 नवंबर) को भारतीय बाजार प्री ओपनिंग में लाल निशान में खुले थे। शुरुआती कारोबार में बाजार ने एक-दो बार तेजी के दायरे में जाने के लिए जोर लगाया, मगर कामयाबी नहीं मिली। इसमें बाजार काफी फिसल गये और फिर वापसी नहीं कर सके। दोनों सूचकांक मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल कर नरमी में कारोबार करते हुए बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 90.45 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.47% की सुस्ती के साथ 18,989.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 283.60 अंक टूट कर 63,591.33 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.44% की गिरावट आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 352.83 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और यह 1.10% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 219.10 अंक जोड़ कर 1.28% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 35.22 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 1.51% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.68 अंक की उछाल है और यह 0.02% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (01 नवंबर) को हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 20.71 अंक की तेजी आयी और यह 0.28% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.68% की बढ़त के साथ 6,932.63 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.76% की तेजी के साथ 14,923.27 के स्तर पर आ गया और 112.93 अंक बढ़ कर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व की बैठक से उत्साहित अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (01 नवंबर) को तकरीबन डेढ़ फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस ने 221.71 अंक जोड़े और यह 0.67% की बढ़त के साथ 33,274.58 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.64% या 210.23 अंक की तेजी आयी और यह 13,061.47 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 44.06 अंक या 1.05% की उछाल के साथ 4,237.86 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"