शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty भी तेजी कर सकते हैं सत्र की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (06 नवंबर) को कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.11% की बढ़त के साथ 19,449 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (03 नवंबर) को भारतीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। दोनों सूचकांक पूरे दिन तेजी के दायरे में मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आये। पूरे सत्र के दौरान बाजार में सतर्क मगर धीमी चाल देखने को मिली, बाजार में न बहुत तेजी दिखी और न बहुत सुस्ती। शाम तक दोनों सूचकांक आधा फीसदी के आसपास की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 97.35 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.51% की तेजी के साथ 19,230.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 282.88 अंक बढ़ कर 64,363.78 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.44% की बढ़त आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 770.63 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और यह 2.36% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग आज 317.02 अंक जोड़ कर 1.79% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 92.29 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 3.90% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 18.37 अंक की उछाल है और यह 0.61% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (06 नवंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 28.80 अंक की सुस्ती आयी और यह 0.39% की नरमी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.19% के नुकसान के साथ 7,047.50 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.30% की तेजी के साथ 15,189.25 के स्तर पर आ गया और 45.65 अंक बढ़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (03 नवंबर) को भी अधिकतम डेढ़ फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस ने 222.24 अंक जोड़े और यह 0.66% की बढ़त के साथ 34,061.32 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.38% या 184.09 अंक की तेजी आयी और यह 13,478.28 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 40.56 अंक या 0.94% की उछाल के साथ 4,358.34 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"