शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार करने के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार (22 दिसंबर) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 39 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.18% की सुस्ती के साथ 21,381.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (21 दिसंबर) को भारतीय बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। लेकिन 11.30 बजे के आसपास बाजार ने मजबूत वापसी की और लाल निशान से निकल कर तेजी के दायरे में पहुँच गये। इसके बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा है दोनों सूचकांक शाम को कारोबार समाप्ती के समय तकरीबन आधा फीसदी उछाल दर्ज करते हुए बंद हो गये। निफ्टी में 104.90 अंकों का इजाफा दर्ज किया गया और यह 0.50% की उछाल के साथ 21,255.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 358.79 अंक जोड़ कर 70,865.10 के स्तर पर पहुँच गया और 0.51% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में भी आज हरे निशान में कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 64.42 अकों की उछाल है और यह 0.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 95.24 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.57% के इजाफे के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 11.05 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 0.45% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.64 अंकों का नुकसान है और यह 0.02% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (21 दिसंबर) को नरमी के रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 20.95 अंकों की सुस्ती देखने को मिली और यह 0.27% की नरमी के साथ 7,694.73 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.16% के नुकसान के साथ 7,571.40 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 45.63 अंक टूट कर 16,687.42 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (21 दिसंबर) को अच्छी तेजी दर्ज की गयी। डॉव जोंस में 322.35 अंक की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.87% की तेजी के साथ 37,404.35 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.26% या 185.92 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 14,963.87 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 48.40 अंक या 1.03% जोड़ कर 4,746.75 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"