शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में कारोबार की सपाट शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (09 जनवरी) को कारोबार की सपाट शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 2.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.01% के अंतर के साथ 21,704 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (08 जनवरी) को भारतीय बाजार सुबह तेजी के साथ खुले थे। मगर कुछ देर हरे निशान में रहने के बाद बाजार बिकवाली के दबाव में टूट गये और नरमी के दायरे में आ गये थे। इसके बाद 11 बजे के आसपास दोनों सूचकांक में खरीदारी आने से तेजी लौटी, लेकिन ये बहुत देर बनी नहीं रही। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने से बाजार लाल निशान में चले गये। इसके बाद बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और ये एक फीसदी से कुछ कम की गिरावट के साथ बंद हो गये। निफ्टी में जहाँ 197.80 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.93% टूट कर 21,513.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 670.93 अंक टूट कर 71,355.22 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.91% की गिरावट रही।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज 481.21 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 1.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 136.03 अंकों की बढ़त दिखायी दे रहा है और ये 0.84% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 6.70 अंकों की तेजी है और ये 0.26% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 6.42 अंकों की बढ़त है और यह 0.22% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (08 जनवरी) को तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 4.58 अंकों की तेजी देखने को मिली थी और यह 0.06% के अंतर के साथ 7,694.19 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.40% की उछाल के साथ 7,450.24 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 122.26 अंक जोड़ कर 16,716.47 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (08 जनवरी) को कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। डॉव जोंस में जहाँ 216.90 अंक की तेजी आयी और यह 0.58% जोड़ कर 37,683.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 2.20% या 319.70 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 14,843.77 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 66.30 अंक या 1.41% जोड़ कर 4,763.54 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"