शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजारों में भी बढ़त के साथ हो सकती है शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (21 मार्च) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 54 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.24% की उछाल के साथ 22,094 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

इससे पहले बुधवार (20 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और नीचे आने पर खरीदारी के बीच कल बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। दिन में तकरीबन 10 बजे से 12 बजे के बीच बाजार लाल निशान में रहे और दिन का निचला स्तर छू लिया। इसके बाद बाजार में संभले और हरे निशान पर वापस लौट आये। तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास दिन का उच्च स्तर छूने के बावजूद बाजा वहाँ टिक नहीं सके और फिसल कर नीचे आ गये। कारोबार समाप्ति के समय दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हो गये। निफ्टी में 21.65 अंकों की तेजी आयी और यह 0.1% की उछाल के साथ 21,839.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 89.64 अंक जोड़ कर 72,101.69 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.12% की बढ़त आयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 666.92 अंकों की उछाल है और ये 1.64% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 393.72 अंकों की बढ़त है और ये 2.38% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी आज 58.06 अंकों की तेजी है और ये 2.16% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 1.82 अंकों की बढ़त है और ये 0.06% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (20 मार्च) को मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 0.92 अंकों की सुस्ती रही और यह 0.01% की नरमी के साथ 7,737.38 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 39.64 अंकों का नुकसान दिखा और यह 8,161.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) ने 27.64 अंक जोड़े और ये 0.15% की तेजी के साथ 18,015.13 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (20 मार्च) को फेड की टिप्पणी के बाद सवा एक फीसदी तक की उछाल के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 401.37 अंकों की बढ़त रही और यह 1.03% की तेजी के साथ 39,512.13 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.25% या 202.62 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 16,369.41 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 46.11 अंक या 0.89% की उछाल के साथ 5,224.62 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"