शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड, निफ्टी 223, सेंसेक्स 938 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को डाओ जोंस 150 अंक चढ़ कर बंद हुए। वहीं नैस्डैक में शुक्रवार को 320 अंकों की तेजी देखने को मिली। नैस्डेक के लिए नवंबर के बाद सबसे बेहतरीन हफ्ता रहा।

 यूरोप में मिला जुला कारोबार रहा। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। हालाकि यह मजबूती ज्यादा देर तक नहीं टिकी। उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच बाजार ने थोड़ा सुधार का प्रयास किया। हालाकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में न केवल निफ्टी बैंक ने 10 अप्रैल 2024 के पुराने स्तर को तोड़कर रिकॉर्ड स्तर बनाया बल्कि 49,500 के करीब पहुंच गया। निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। भारतीय बाजार में कारोबारी हफ्ते की दमदार शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 73,922 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,721 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,442 का निचला स्तर तो 22,656 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने 48,343 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,473 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.27% या 938 अंक चढ़ कर 74,668 पर बंद हुआ। निफ्टी 1% या 223 अंक चढ़ कर 22,643 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 2.54% या 1223 अंक चढ़ कर 49,424 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 150 अंकों की तेजी दिखी। वहीं मिडकैप ने आज रिकॉर्ड स्तर छुआ और करीब 400 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में ज्यादातर बैंकिंग शेयर रहे जिसके कारण बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर बनाया। दमदार नतीजों से आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में 5% की दमदार तेजी दिखी और शेयर ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) 3.30% और इंडसइंड बैंक 2.80% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दमदार नतीजों से अल्ट्राटेक का शेयर 2.70% की तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं कमजोर नतीजों से एचसीएल टेक का शेयर 5.80% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं अपोलो हॉस्पिटल के एडवेंट डील कम वैल्युएशन पर किया जाना पसंद नहीं आया और शेयर 4.60% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। इसके अलावा बजाज ऑटो 2.30% और HDFC लाइफ 2.20% तक की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबारी सत्र में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 6.50% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक की ओर स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक बनाने के लिए जारी नियम का सबसे ज्यादा फायदा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को मिलने वाला है। इसके अलावा IREDA को सरकार से नवरत्न का दर्जा मिलने से शेयर 6% तक चढ़ कर बंद हुआ।

इसके अलावा जेफरीज की ओर डाउनग्रेड किए जाने के अलावा मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट फी मांगने से शेयर में 14% का भारी नुकसान देखने को मिला। इसके अलावा महिंद्रा लाइफस्पेस में भी 4.40% की कमजोरी देखने को मिली। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें सुप्रीम इंडस्ट्रीज रहा जिसमें 13.50% तक का शानदार उछाल देखने को मिला। वहीं तेजस नेटवर्क्स 8% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा जेबीएम ऑटो में 7% तक का बड़ा उछाल देखने को मिला। बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 5.30% तक की बढ़त के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें केपीआई ग्रीन एनर्जी रहा जिसमें 5% की गिरावट देखी गई। वहीं रेमंड में भी 5% का नुकसान देखने को मिला। इसके अलावा IDFC लिमिटेड भी 4.40% गिरावट के साथ बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"