
दिसंबर 2012 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने दिसंबर 2012 में 7.65 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल दिसंबर 2011 में इसकी बिक्री 9.35 लाख व्हील्स रिम रहा था।
कंपनी ने दिसंबर 2012 में 88,746 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि दिसंबर 2011 में इसने 101,893 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 13% घटा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:14 बजे 0.87% के नुकसान के साथ यह 198.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)
Add comment