शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) : कर्मचारी हड़ताल पर

बॉश लिमिटेड (Bosch Ltd) के बैंगलुरू संयंत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
कंपनी प्रबंधन ने इस हड़ताल को पूरी तरह से गैरकानूनी करार दिया है। क्योंकि कंपनी यूनियन संघ ने प्रबंधन को बिना कोई पूर्व सूचना दिये हड़ताल शुरू की है।
कंपनी के मुताबिक यूनियन के साथ मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की जा रही है ताकि जल्द से जल्द सामान्य रूप से संचालन शुरू किया जा सके।
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 8,182.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसमें बढ़त का रुख बना हुआ है। दोपहर 12:21 बजे 0.57% की बढ़त के साथ यह 8,325 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख