
अप्रैल 2014 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री 15% बढ़ी है।
इस दौरान कंपनी ने 190,683 वाहने बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2013 में कंपनी ने 165,214 वाहनों की बिक्री की थी।
निर्यात के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस दौरान कंपनी का कुल निर्यात 41% बढ़ कर 30,650 रहा, जो कि अप्रैल 2013 में 21,714 दर्ज हुआ था।
कंपनी के दोपहिया वाहनों का निर्यात 37% बढ़ कर 24,273 रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 17,708 रहा था। दोपहिया वाहनों की बिक्री 14% बढ़ कर 183,179 रही है, जबकि अप्रैल 2013 में यह 160,502 दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी के स्कूटरों की बिक्री 55% बढ़ कर 46,069 रही है, जो कि पिछली बार 29,692 रही थी। कपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 9% बढ़ कर 73,636 रही है, जबकि अप्रैल 2013 में यह 67,849 रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:25 बजे यह 1.63% की बढ़त के साथ 96.80 रुपेय पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014)
Add comment