
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने लूप मोबाइल (Loop Mobile) के साथ हाथ मिलाया है।
एयरटेल ने 18 फरवरी 2014 को मुंबई सर्विस क्षेत्र में संचालन के लिए लूप मोबाइल के साथ समझौता करने का ऐलान किया था।
इसी दिशा में एयरटेल ने लूप मोबाइल के साथ मुंबई में सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क की स्थापना के लिए समझौता किया है।
इस समझौते से मुंबई में लूप मोबाइल के 30 लाख उपभोक्ता एयरटेल के 40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं से जुड़ेंगे। इस तरह मुंबई में भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ कर 70 लाख से अधिक हो जायेगी।
शेयर बाजार में भारती एयरटेल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:12 बजे यह 0.18% की बढ़त के साथ 1442 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जून 2014)
Add comment