शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 8% घटी

नवंबर 2014 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 34,292 वाहन बेचे हैं।

नवंबर 2013 में कंपनी ने 39,254 वाहन बेचे थे। इस तरह कंपनी की बिक्री 8% घटी है। 

इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 11% घट कर 32,100 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 36,261 दर्ज हुई थी। 

कंपनी का निर्यात 27% घट कर 2,192 रहा है। नवंबर 2013 में कंपनी का निर्यात 2,993 रहा था। इस दौरान कंपनी के यात्रियों वाहनों की बिक्री 18% घट कर 13,765 रहा है। पिछली बार यह 16,771 रही थी।

नवंबर 2014 में कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 3% घट कर 12,748 रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 13,186 दर्ज हुई थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3 बजे यह 2.17% के नुकसान के साथ 1295 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"