शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थॉमस कुक करेगी कुओनी ट्रैवल (इंडिया) का अधिग्रहण, शेयर में उछाल

थॉमस कुक (इंडिया) द्वारा कुओनी ट्रैवल (इंडिया) के अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद आज थोमस कुक (इंडिया) के शेयर में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।

थ़ॉमस कुक (इंडिया) ने शुक्रवार के शेयर मार्केट बंद होंने के बाद कुओनी ट्रैवल (इंडिया) को अधिग्रहण करने की घोषणा की थी जिसका असर आज कंपनी के शेयर भाव में देखने को मिल रहा है। थॉमस कुक, कुओनी ट्रैवल (इंडिया) के भारत और हांग कांग के संचालन का अधिग्रहण करने जा रहीं है। इस सौदे में थॉमस कुक, कुओनी ट्रैवल (इंडिया) के 100% शेयर खरीदने के लिए 535 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस सौदे में ना सिर्फ थॉमस कुक, कुओनी ट्रवेल (इंडिया) के भारत और हांग कांग युनिट में कांम कर रहे 1800 कमर्चारियों की सेवा जारी रखेगी बल्कि थॉमस कुक, कुओनी ट्रैवल को विलय ना कर के स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कुओनी ट्रैवल के नाम से व्यवसाय जारी रखेगी।
बीएसई में करीब 12.15 बजे इसका 5 रुपये या 2.32% की बढ़त के साथ 225.25 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 10 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"