शेयर मंथन में खोजें

एफपीओ के शेयरों में कारोबार आरंभ, यस बैंक (Yes Bank) ने छुआ निचला सर्किट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज लगातार छठें दिन यस बैंक (Yes Bank) के शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।

शुक्रवार के बंद भाव 13.65 रुपये के मुकाबले आज सुबह एनएसई पर यस बैंक का शेयर लगभग 10% की गिरावट के साथ 12.30 रुपये पर खुला, जो आज के लिए इसका निचला सर्किट था। आज यह इसी भाव पर बंद भी हुआ। 
गौरतलब है कि यस बैंक के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) के आवंटित शेयर आज कारोबार के लिए उपलब्ध हो गये। ये शेयर 12 रुपये की कीमत पर जारी किये गये हैं। दरअसल 10 जुलाई को बैंक के इस 15,000 करोड़ रुपये के एफपीओ की घोषणा के बाद से ही इसमें गिरावट का रुख देखा जा रहा है। 9 जुलाई को एनएसई पर यस बैंक का शेयर 26.65 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन उसके बाद से यह अब तक लगभग 54% लुढ़क गया है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख