शेयर मंथन में खोजें

कैस्टरसीड में बाधा, कॉटन में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कॉटन वायदा (मार्च) की कीमतों में कल 0.8% की गिरावट हुई है।

लेकिन कम आपूर्ति और अधिक माँग के कारण कीमतें उच्चतम स्तर पर है। अब कीमतें 38,450 रुपये पर रुकावट के साथ 37,550 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। उत्पादन में कमी की आशंका और निर्यात के लिए कच्चे कपास की अधिक माँग के कारण वर्तमान समय में कपास की कीमतें वर्ष-दर- वर्ष 72% अधिक हैं जबकि इस वर्ष अब तक 12.2% बढ़ी है। मार्च की अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, यूएसडीए ने 2021-22 में वैश्विक कपास उत्पादन अनुमान को फरवरी 2022 में अनुमानित 120.2 मिलियन गांठ की तुलना में घटाकर 119.9 मिलियन गांठ (1 यूएस गांठ=218 किलोग्राम) कर दिया। 2021-22 में विश्व स्तर कपास का अंतिम स्टॉक अब पिछले महीने की तुलना में 1.7 मिलियन गांठ कम होकर 82.57 मिलियन गांठ रह सकता है। भारत में कपास का उत्पादन लगातार दूसरे महीने 5,00,000 गांठ घटकर 26.50 मिलियन गांठ रहने का अनुमान है। खपत भी 5 लाख गांठ घटकर 340 लाख गांठ रहने का अनुमान है। जबकि निर्यात और आयात के आँकड़े क्रमश: 15-45 लाख गांठ पर अपरिवर्तित है। दूसरे अग्रिम अनुमान में, सरकार ने पहले अनुमान के 362 लाख गांठ से देश में कपास उत्पादन को घटाकर 340 लाख गांठ कर दिया है।
ग्वारगम की बढ़ती निर्यात माँग के कारण ग्वारसीड वायदा (अप्रैल) की कीमतों में कल 0.8% की बढ़ोतरी हुई लेकिन 6300 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि कीमतें 6,300 रुपये के स्तर से ऊपर कारोबार करतो है तो 6,500 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। वर्तमान में, कम उत्पादन, कई वर्षों में कम स्टॉक और अच्छी नियत माँग की संभावना से कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 64.4% अधिक हैं। तेल रिंग की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 248 अधिक है। दिसंबर में, ग्वारगम का निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 32% बढ़कर 32,420 टन हो गया, जबकि 2021-22 (अप्रैल-दिसंबर) में निर्यात वर्ष-दर- वर्ष 42.6% बढ़कर 241 लाख टन हो गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका में रिंग काउंट में बढ़ोतरी ग्वारगम की माँग के लिए अच्छी खबर है और आने वाले हफ्तों में कीमतों को सहारा मिल सकता है।
कैस्टरसीड वायदा (अप्रैल) की कीमतें कल सपाट बंद हुई लेकिन 7,400 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ रहा है। अब कीमतें 7,400 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 7,200 रुपये के स्तर तक लुढ़क सकती है। वर्तमान में कीमतें वर्ष दर वर्ष 54% अधिक है। सरकार ने वर्ष 2021-22 के दूसरे अग्रिम अनुमान के तहत अरंडी का उत्पादन 15.08 लाख टन होने का अनुमान लगाया है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 85% कम है। गुजरात कृषि विभाग के दूसरे अग्रिम अनुमान ने अरंडी के उत्पादन को लाख टन घटाकर 13.02 लाख टन कर दिया, जबकि पहले अनुमान में यह 14 लाख टन था। पिछले साल 13.45 लाख टन उत्पादन हुआ था। अप्रैल-जनवरी के दौरान अरंडी तेल का निर्यात पिछले साल के लगभग बराबर 5.06 लाख टन हुआ है। इसी तरह, (अप्रैल-जनवरी) के दौरान अरंडीमील के निर्यात में 8.28% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"