शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 217 अंक टूटा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। 

निजी क्षेत्र में रोजगार के आंकड़ों में उम्मीद से कम बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव बढ़ा। डॉव जोंस 15,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 217 अंक यानी 1.43% की गिरावट के साथ 14,961 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)  44 अंक यानी 1.27% की गिरावट के साथ 3401 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 22 अंक यानी 1.38% गिर कर 1609 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.02 डॉलर चढ गिर कर 93.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,398.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 06 जून 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"