एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.89% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.06% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.83% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.22% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 31 अंक की मजबूती के साथ 7905 पर है।
(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2014)
Add comment