भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:23 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 60 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 27,087 पर है। निफ्टी 18 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 8,096 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.03% की मामूली बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% जबकि बीएसई मिडकैप में 0.10% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.15% नीचे है।
(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2014)
Add comment