शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8,000 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 216 अंक यानी 0.81% की गिरावट के साथ 26,600 पर है। निफ्टी 75 अंक यानी 0.93% गिर कर 7,967 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.70% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 2.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 3.25% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.53% का घाटा हुआ है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.36%, पावर में 2.18%, तेल-गैस में 1.99%, धातु में 1.97%, कैपिटल गुड्स-बैंकिंग दोनों में 1.55% व 1.55%, ऑटो में 1.47% की गिरावट है। हेल्थकेयर में 0.61% और टीईसीके में 0.09% की कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.21% और आईटी में 0.09% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"