शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 42 अंक नीचे

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। हॉन्गकॉन्ग में तनाव से बाजार पर दबाव बढ़ा।

मौद्रिक ढील (क्वांटिटेटिव ईजिंग) खत्म होने के संकेतों से भी बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 42 अंक यानी 0.25% गिर कर 17,071 पर रहा। नैस्डैक 6 अंक यानी 0.14% की कमजोरी के साथ 4,506 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 5 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 1,978 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.27 डॉलर गिर कर 92.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,220.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"