भारतीय दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को नाइजर (Niger) में लाइसेंस मिला है।
भारती एयरटेल को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में 3जी सेवा के लिए लाइसेंस दिया गया है। इसके साथ ही अब कंपनी के पास 17 अफ्रीकी देशों में 3जी लाइसेंस हैं, जिनमें से 15 देशों में कंपनी व्यावसायिक रूप से इनका संचालन भी कर रही है। कंपनी को बीते अप्रैल महीने में चाड (Chad) में भी 3जी लाइसेंस मिला था।
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.04% की बढ़त के साथ 354.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2014)
Add comment