भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 55 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 27,173 पर है। निफ्टी 16 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 8,131 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.66% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% और बीएसई मिडकैप में 0.83% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती पावर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.89% ऊपर है।
(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2014)
Add comment