एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती का रुख है।
सिंगापुर निफ्टी ने 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.46% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.25% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.38% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.47% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 4.83% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 34 अंक की बढ़त के साथ 8,395 पर है।
(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014)
Add comment