शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को गिर कर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख

सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार के लिए अगस्त 2015 पिछले तीन सालों का सबसे खराब महीना रहा है। वहीं आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख ही बना हुआ है।
सोमवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 16,528 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17 अंक या 0.84% गिर कर 1,972 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 52 अंक यानी 1.07% गिर कर 4,777 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 450 अंक या 2.38% की गिरावट के साथ 18,440 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 3.07% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 98 अंक या 3.07% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 1 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"