शेयर मंथन में खोजें

News

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार धराशायी, एशिया लाल

अमेरिकी अर्थ जगत में रोजाना जारी किये जा रहे विभिन्न नकारात्मक आंकड़ों के बीच अमेरिकी वित्त सचिव द्वारा जारी किये गये बयान की वजह से बुधवार को भी यानी लगातार तीसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का क्रम बना रहा और डॉव जोंस में 411 अंकों या 4.73% की कमजोरी दर्ज की गयी। नैस्डैक में 5.17%  की गिरावट रही। यदि यूरोप की बात करें, तो डैक्स में लगभग 3% और एफटीएसई 100 में 1.5% की कमजोरी रही। कल यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में आयी गिरावट का साफ असर गुरुवार को एशियाई बाजारों में दिख रहा है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे हैंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट में लगभग 4.5-5.5%  की गिरावट है। जापान का निक्केई सूचकांक  5.25% की गिरावट के साथ बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 3.85% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स और कॉस्पी लगभग 3% नीचे चल रहे हैं। एशियाई बाजारों की इस गिरावट से फिलहाल शंघाई कंपोजिट अछूता दिख रहा है, जो शुरुआती कमजोरी के बाद इस समय लगभग 4% की बढ़त पर है।

अक्टूबर में 47,000 करोड़ रुपये निकाल लिये म्यूचुअल फंड निवेशकों ने

कमजोरी के मौकों पर भारतीय शेयर बाजार को लगातार सहारा दे रहे म्यूचुअल फंडों को अक्टूबर में निवेशकों की काफी बेरुखी झेलनी पड़ी है। अक्टूबर महीने के दौरान निवेशकों ने म्यूचुअल फंडों से कुल 46,793 करोड़ रुपये का निवेश निकाल लिया।

अभी सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल में आयी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल अभी सस्ते नहीं होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने आज संवाददाताओं से बातचीत में साफ किया कि इस समय कीमतें नहीं घटायी जा सकतीं, क्योंकि तेल कंपनियां अब भी भारी घाटा उठा रही हैं।

फिर लुढ़के भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को आयी गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 303 अंक या 3.08% की कमजोरी के साथ 9,536 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में लगभग 700 अंकों की गिरावट झेलने वाला सेंसेक्स पिछले दो सत्रों में लगभग 1,000 नीचे आ गया है। एनएसई का निफ्टी 91 अंक या 3.07%  की गिरावट के साथ 2,848 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सीएनएक्स मिडकैप में 1.61% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.92%  की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अगस्त के मूकाबले में औद्योगिक विकास दर में बढ़ोतरी

बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीने में औद्योगिक विकास दर 4.8% रही है, जबकि पिछले साल सितंबर महीने में यह 6.98% रही थी। लेकिन इस साल अगस्त महीने के 1.3% के आंकड़े से तुलना की जाये, तो इसमें काफी सुधार दर्ज किया गया है। कैपिटल गुड्स क्षेत्र में पिछले साल के लगभग 21% की तुलना में इस साल सितंबर महीने में 18.8% की वृद्धि दर्ज की गयी है। यदि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की बात करें, तो यह पिछले साल के सितंबर महीने के 7.4% से घट कर लगभग 4.8% रह गयी है।  

भारतीय बाजारों में कमजोर शुरुआत

12.00: भारतीय शेयर बाजारों में एक बार गिरावट का क्रम आरंभ हो गया है। इस समय सेंसेक्स 104 अंकों की गिरावट के साथ 9,736 पर चल रहा है, जबकि निफ्टी 27 अंकों की कमजोरी के साथ 2,912 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.87% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.80% नीचे चल रहा है। यदि क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें, तो रियल्टी सूचकांक में 3.97% की गिरावट है। धातु सूचकांक, एफएमसीजी, ऑटो, बैंकिग क्षेत्र के सूचकांकों में भी 2% से अधिक कमजोरी है। आईटी क्षेत्र के सूचकांक में हल्की बढ़त है। टीसीएस, एचडीएफसी, एनटीपीसी, विप्रो और टाटा पावर के शेयरों में 2% से अधिक की मजबूती है। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में 4% से अधिक की गिरावट है। डीएलएफ, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 2% से अधिक की गिरावट है।

10.30:  बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 156 अंकों की गिरावट के साथ 9,684 पर खुला। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में आयी गिरावट मंगलवार को भी जारी रही और डॉव जोंस 1.99% की गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार की सुबह कॉस्पी को छोड़ कर तमाम एशियाई बाजारों में कमजोरी है। भारतीय समयानुसार 10.30 बजे हैंग सेंग में लगभग 2% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, जकार्ता कंपोजिट, कॉस्पी और ताइवान वेटेड  लगभग 1% नीचे चल रहे हैं।

Page 4134 of 4139

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"