शेयर मंथन में खोजें

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Invesco Mutual Fund) ने नये फंड के लिए माँगी सेबी की मंजूरी

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Invesco Mutual Fund) ने इन्वेस्को इंडिया इक्विटी सेविंग्स फंड (Invesco India Equity Savings Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

योजना में 25 से 75% पूँजी का निवेश इंडेक्स फ्यूचर्स, स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स ऑप्शंस और शेयर ऑप्शन सहित डेरिवेटिव्स में किया जायेगा। इसके अलावा 15 से 40% पूँजी इक्विटी और 10 से 35% पूँजी का निवेश ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में किया जायेगा।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। इन्वेस्को इंडिया इक्विटी सेविंग्स फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें एक साल या इससे पहले रिडीम करने या पूँजी निकालने (switched-out) निकालने पर 1% का निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क निफ्टी इकिवटी सेविंग्स इंडेक्स फंड (NIFTY Equity Savings Index Fund) होगा। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख