शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) पेश करेगा आईआईएफएल यूएस टेक्नोलॉजी फंड

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) ने एक नयी योजना, आईआईएफएल यूएस टेक्नोलॉजी फंड (IIFL US Technology Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड योजना होगी, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का 95% हिस्सा अमेरिका में मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों और सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और इससे संबद्ध क्षेत्रों में निवेश किया जायेगा। इस फंड में मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों, नकदी और समतुल्य, निधि बिल और सावधि जमा सहित 5% पूँजी का निवेश निश्चित आय प्रतिभूतियों में भी किया जायेगा।
आईआईएफएल यूएस टेक्नोलॉजी फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान वाली योजना में ग्रोथ और डिविडेंड दोनों ही विकल्प हैं।
गौरतलब है इस योजना में आवंटन तिथि से एक साल या इससे पहले निवेश निकालने या निकाल कर किसी और योजना में लगाने पर 1% निकासी शुल्क वसूला जायेगा। योजना का प्रबंधन प्रशस्त सेठ करेंगे। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख