शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में सप्ताह की कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 166 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव का असर बरकरार है। इसी बीच अमेरिका में तेल की कीमतों में बढ़त हुई है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 82.77 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 22,434.06 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 166.39 अंक या 0.57% की गिरावट के साथ 29,172.31 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.73% की कमजोरी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.30% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.85% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"