शेयर मंथन में खोजें

ईरान-इजरायल तनाव से सहमे बाजार, गिफ्ट निफ्टी टूटा, Sensex-Nifty में गिरावट के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (16 अप्रैल) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 118.50 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.53% टूट कर 22,131.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (15 अप्रैल) को भी भारतीय शेयर बाजार तीव्र गिरावट के साथ खुले थे। ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय बाजार पर रहा और पूरे सत्र के दौरान दोनों सूचकांक लाल निशान में बने रहे। सुबह के शुरुआती कारोबार में ही बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि यहाँ से बाजार कुछ संभले, मगर नरमी जारी रही। निफ्टी 50 में जहाँ 50 में से 44 स्टॉक लाल निशान में रहे, वहीं सेंसेक्स के 30 में से 27 स्टॉक में गिरावट आयी। दोनों सूचकांक सत्र समाप्ति पर 1% से कुछ अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में 246.90 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.10% के नुकसान के साथ 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 845.12 अंक टूट कर 73,399.78 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 1.14% की सुस्ती दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 827.22 अंकों की गिरावट है और ये 2.15% नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 258.22 अंकों का नुकसान है और ये 1.56% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 64.17 अंकों की नरमी है और ये 2.46% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 32.19 अंकों का नुकसान है और ये 1.06% की गिरावट के साथ 3024.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (15 अप्रैल) को कारोबार में मिलजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 30.05 अंकों की नरमी आयी और यह 0.38% की सुस्ती के साथ 7,965.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 34.28 अंकों की उछाल देखने को मिली और ये 8,045.11 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 96.26 अंक की तेजी के साथ 0.53% जोड़ कर 18,026.58 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (15 अप्रैल) को भी गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 248.13 अंकों की नरमी आयी और यह 0.65% के नुकसान के साथ 37,735.11 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.79% या 290.08 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 15,885.02 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 61.59 अंक या 1.20% टूट कर 5,061.82 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"