शेयर मंथन में खोजें

रतन टाटा (RatanTata) रिटायर, सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) सँभालेंगे कमान

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) आज सेवानिवृत्त हो गये हैं।
टाटा संस के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) लेंगे। 
75 वर्षीय रतन टाटा पिछले 21 वर्षो से टाटा संस के चेयरमैन पद पर काबिज थे। हालाँकि रतन टाटा कंपनी के मानद चेयरमैन बने रहेंगे। 
नवंबर 2011 में टाटा संस ने अपने अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) के उत्तराधिकारी को तलाश लिया था। टाटा संस ने सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किया था। 42 वर्षीय सायरस पी मिस्त्री पलोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) के बेटे हैं। पलोनजी मिस्त्री, सायरस पी मिस्त्री के पास टाटा संस की 16.5% की हिस्सेदारी है।
रतन टाटा ने टेटली (Tetly), जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) जैसी कंपनियों का अधिग्रहण कर कंपनी के कीर्तिमान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। 2008 में विश्व की सबसे छोटी कार टाटा नैनो (Tata Nano) भी कंपनी की उपलब्धियों में शामिल हैं।
इससे पहले सायरस पी मिस्त्री समूह में डिप्टी चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। टाटा संस में सायरस दूसरे ऐसे चेयरमैन होंगे जो टाटा घराने के नहीं है। इससे पहले 1934-1938 तक नौरोजी सकलतवाला (Nowroji Saklatwala) टाटा संस के चेयरमैन रह चुके हैं। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2012)
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"