शेयर मंथन में खोजें

औंधे मुंह गिरा बाजार, निफ्टी 338, सेंसेक्स 906 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों शानदार खरीदारी देखने को मिली।

 डाओ जोंस 250 अंकों केउछाल के साथ 39,000 के पार बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P 500) में 1% से ज्यादा का उछाल दिखा। आईटी शेयरों में खरीदारी से नैस्डैक पर 1.5% तक की मजबूती देखी गई। यूरोप के बाजार में 1-1.25% तक की तेजी रही। गिफ्ट निफ्टी की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही दबाव देखने को मिला। बाजार की शुरुआती तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। बाजार में आज निफ्टी, सेंसेक्स, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 22,000 के नीचे फिसला तो वहीं निफ्टी बैंक भी 47,000 के नीचे फिसला।

सेंसेक्स ने 72,516 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,053 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 21,905 का निचला स्तर तो 22,447 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने 46,842 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 47,469 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.23% या 906 अंक गिर कर 72,762 पर बंद हुआ। निफ्टी 1.51% या 338 अंक गिर कर 21,998 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 0.64% या 301 अंक गिर कर 46,981 पर बंद हुआ।
निफ्टी स्मॉलकैप 5.4% या 820 अंक गिर कर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 12 फरवरी 2024 के बाद इंट्राडे में सभी बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप 4.62% या 2215 अंक गिर कर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 23 जनवरी 2024 के बाद सबसे ज्यादा इंट्राडे के दौरान गिरावट देखने को मिली। 29 फरवरी के बाद पहली बार निफ्टी 22,000 के नीचे बंद हुआ। BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले 1 हफ्ते में 13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। 2 मार्च को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 394 लाख करोड़ रुपये था। वहीं ब्लॉक डील के कारण ITC में तेजी से FMCG हरे निशान में बंद हुए। आज लगभग सभी सेक्टर इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पीएसई (Nifty PSE) 7%, निफ्टी मेटल (Nifty MEtal) 6%,निफ्टी एनर्जी (Nifty Energy) 6%, निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) 5.3% और बीएसई (BSE Oil & Gas) 5.3% तक के भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज रहा जिसमें 6.5% तक की कमजोरी देखने को मिली। वहीं पावर ग्रिड में भी 7% का नुकसान देखने को मिला। इसके अलावा कोल इंडिया में 7% और एनटीपीसी (NTPC) 6.4% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी (ITC) रहा जिसमें 4.3% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं कोटक बैंक में 0.4% तक की बढ़त देखने को मिली। आईसीआईसीआई बैंक 0.20% और बजाज फाइनेंस 0.33% तक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 13 मार्च,2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"