शेयर मंथन में खोजें

मुंहासे के इलाज के लिए ग्लेनमार्क फार्मा की नई दवा बाजार में आई

ग्लेनमार्क फार्मा ने मुंहासे के इलाज के लिए बाजार में नई दवा उतारी है। टॉपिकल मिनोसाइक्लिन 4% दवा का इस्तेमाल कम और ज्यादा मुंहासे के इलाज
के लिए किया जाता है।

 यह एक एंटी बैक्टीरियल जेल है जो सूजन होने पर ज्यादा सक्रिय हो जाता है। बाजार में मौजूद बाकी टॉपिकल एंटीबैक्टीरियल से यह काफी अलग है। यह बैक्टीरिया के ग्रोथ पर अंकुश लगाने में मदद करता है। ग्लेनमार्क ग्रुप के इंडिया फॉर्मूलेशंस के वाइस प्रेसिडेंट और हेड आलोक मलिक ने कहा भारत में त्वचा सेगमेंट में कंपनी लीडर है। कंपनी भारत में पहली बार MINYM Gel यानी टॉपिकल मिनोसाइक्लिन को बाजार में उतार कर गर्व महसूस कर रही है। इस दवा का इस्तेमाल 9 साल और उससे ऊपर के लोगों में मुंहासे के इलाज के लिए किया जाता है। टॉपिकल एंटीबैक्टीरियल फॉर्मूलेशन काफी सामान्य है जो मुंहासे के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। पिछले 30 साल से कोई नए टॉपिकल फॉर्मूलेशन जारी होने से मौजूदा फॉर्मूलेशन में रजिस्टेंस पैदा होने लगा था। इसी को देखते हुए कंपनी ने नया फॉर्मूलेशन बाजार में उतारा है

(शेयर मंथन 13 जुलाई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख