शेयर मंथन में खोजें

एंड्यूरा मास का अधिग्रहण करेगी सिप्ला हेल्थ

सिप्ला की सब्सिडियरी कंपनी सिप्ला हेल्थ एंड्यूरा मास का अधिग्रहण करेगी। सिप्ला यह अधिग्रहण Medinnbelle Hervalcare से करेगी।

 यह अधिग्रहण कंपनी ने इसके लिए तय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। आपको बता दें कि एंड्यूरा मास एक न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट ब्रांड का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का यह अधिग्रहण उसके रणनीति का एक हिस्सा है जिसमें वह वेलनेस पोर्टफोलियो के दायरे को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी इलनेस टू वेलनेस माइंडसेट की तरफ बढ़ रही है। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में एंड्यूरा के अलावा दूसरे संबंधित ट्रेडमार्क भी शामिल हैं। सिप्ला हेल्थ लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवम पुरी ने कहा कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ कंपनी नई कैटेगरी में पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इस नई कैटेगरी में वेट गेन शामिल है जिसके तहत ग्राहकों की विशेष पोषण जरूरतों को पूरा करने पर फोकस है। शिवम पुरी के मुताबिक एंडयूरा और एंड्यूरा मास के पोर्टफोलियो में जुड़ने से कंपनी की मौजूदा पोर्टफोलियो पहले के मुकाबले और बेहतर होगी। सभी ओटीसी/वेलनेस कैटेगरी के तहत ग्राहकों की जरुरतें पूरी होंगी। अधिग्रहण को पूरा होने में कुछ शर्तें पूरी होना बाकी है। साथ ही सिप्ला हेल्थ लिमिटेड तुरंत ही उत्पादों के वितरण और मार्केटिंग का काम शुरू कर देगी। सिप्ला के मुताबिक इस अधिग्रहण के बाद सिप्ला हेल्थ की मौजूदगी इस कैटेगरी में और बेहतर होगी।वह और पोषण सप्लीमेंट बनाने के साथ विकसित भी कर पाएगी। कंपनी की ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन चैनल भी अच्छे से काम करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 12 ब्रांड्स शामिल है।

 (शेयर मंथन 14 जुलाई, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख