शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को का एइक्वस (Aequs) के साथ एयरोस्पेस सेक्टर के लिए करार

आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को ने एइक्वस (Aequs) के साथ रणनीतिक करार का ऐलान किया है।

 कंपनी ने यह करार एयरोस्पेस सेक्टर के लिए किया है। यह करार लंबी अवधि के सहयोग के लिए किया गया है। दोनों कंपनियां व्यावसायिक एयरोस्पेस सेक्टर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगी। इस करार से एइक्वस के व्यावसायिक एयरोस्पेस कारोबार को और मजबूती मिलेगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में हिंडाल्को ने बताया है कि कंपनी ने एइक्वस के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर समझौता किया है। इसके तहत कच्चे माल की आपूर्ति करनी है। इसमें बिलेट्स और एक्सप्रेशन शामिल है। कंपनी इन कच्चे माल की आपूर्ति अपनी सब्सिडियरी कंपनी हिंडाल्को एलमेक्स एयरोस्पेस लिमिटेड (HAAL) के जरिए करेगी। इस कच्चे माल का इस्तेमाल व्यावसायिक एयरोस्पेस ऑरिजनल इक्विपमेंट यानी ओइएम (OEM) द्वारा किया जाएगा। हिंडाल्को कंपनी के कारोबार को देखते हुए एइक्वस को आपूर्ति किए जाने वाले कच्चे माल की मात्रा काफी कम है। इसके अलावा इस कारोबार में ज्यादा समय लगता है। इंडस्ट्री के लिए तय मानकों को भी पूरा करना जरूरी होता है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज एल्युमीनियम और कॉपर कारोबार में है। कंपनी का कारोबार करीब 2600 करोड़ डॉलर का है।

 

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख