शेयर मंथन में खोजें

एयरबैग कंट्रोल इकाई में गड़बड़ी के कारण रीकॉल का फैसला

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने डिजायर टूर एस के 166 गाड़ियों को रीकॉल करने का फैसला किया है।

कंपनी ने रीकॉल का फैसला एयरबैग कंट्रोल इकाई में गड़बड़ी पाए जाने के बाद लिया गया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में मारुति सुजुकी ने बताया कि एयरबैंग कंपोनेंट में गड़बड़ी के कारण कंपनी गाड़ी को रीकॉल कर रही है। कंपनी एयरबैग की इस गड़बड़ी को रिप्लेस या दूर करने के लिए गाड़ियों को रीकॉल किया है। एयरबैग की गड़बड़ी के असर वाले कॉम्पैक्ट सेडान गाड़ी का उत्पादन 6 अगस्त से 16 अगस्त के बीच किया गया था। कंपनी इन गाड़ियों में एयरबैग रीप्लेसमेंट का म ग्राहकों के लिए मुफ्त में करेगी। इसके लिए ग्राहकों से पैसा नहीं लिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस बात की संदेह जताई रही थी कि एयरबैग कंट्रोल इकाई में संभावित गड़बड़ी है। मैन्युफैक्चरिंग के दौरान इस तरह की गड़बड़ियां बहुत ही कम देखने को मिलती है। कंपनी ने ग्राहकों को सचेत किया है कि वे न केवल इस गाड़ी का इस्तेमाल करें जब तक कि एयरबैग कंट्रोल इकाई की गड़बड़ी दूर ना हो जाए। प्रभावित गाड़ियों के ग्राहकों को संदेश भेजा रहा है ताकि वे कंपनी के अथॉराइज्ड वर्कशॉप में जाकर खराब एयरबैग कंट्रोल इकाई को बदलवा सकें।

(शेयर मंथन 25 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख