सोने की कीमतों में दबाव कब होगा खत्म?

सोने की कीमतों में लगातार बने दबाव के बीच निवेशकों की नजर अब आने वाले सप्ताह के कारोबार पर है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल सोने में तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। जब तक सोना अपने अहम तकनीकी स्तरों को पार नहीं करता, तब तक बाजार में किसी बड़ी तेजी का संकेत नहीं माना जा सकता। शोमेश कुमार ने सोने के लिए 4,375-4,400 डॉलर और 4,750 डॉलर के स्तर को महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक, 18 सितंबर को बने पिछले उच्च स्तर को पार करना सोने में नई तेजी की पुष्टि के लिए जरूरी होगा। घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर भी 18 सितंबर के आसपास बने 1,54,500-1,54,600 रुपये के स्तर को अहम माना जा रहा है। जब तक सोना इस स्तर को पार नहीं करता, तब तक इसमें नई तेजी की उम्मीद सीमित रह सकती है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में सोने की चाल पर नजर रखने के साथ निवेशकों को महत्वपूर्ण तकनीकी स्तरों के पार होने का इंतजार करना चाहिए।

 
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)