एशियाई बाजारों में कमजोरी

सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार 11:15 बजे इडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 5.3% की कमजोरी है। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.28% की गिरावट है। कॉस्पी सूचकांक 3.21% नीचे चल रहा है, जबकि ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.03% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और जापान का निक्केई भी 1.5-2% नीचे चल रहे हैं। सेंसेक्स 2% से अधिक की गिरावट पर है।